उत्तराखंडशासन

स्वर्गीय निरीक्षक मनोज मनराल को पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी, परिजनों से मिले CM धामी।

देहरादून।

को जनपद देहरादून में निरीक्षक एल0आई0यू0 के पद पर नियुक्त निरीक्षक  मनोज मनराल जी का हृदयघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया था। दिवंगत मनोज मनराल जी के पार्थिव शरीर को आज दिनाँक 23/07/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गयी। इस दौरान मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक अभिसूचना अभिनव कुमार व अन्य उच्चाधिकारियो द्वारा दिवंगत मनोज मनराल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा मनोज मनराल जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की तथा दिवंगत मनोज मनराल जी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button