उत्तराखंडशासन

17 पीसीएस अफसर बने आईएएस आदेश जारी जानिए किसको मिला को बैच।

देहरादून –
उत्तराखंड के 17 PCS अधिकारियों के आखिरकार इंतजार की घड़ियां समाप्त हुई आज उत्तराखंड के 17 पीसीएस अधिकारी आईएएस बन गए हैं
राज्य सरकार ने पीसीएस अफसरों के प्रमोशन का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को भेजा था । राज्य में सीधी भर्ती के पीसीएस अफसरों की यह पहली डीपीसी है।हालांकि ये डीपीसी काफ़ी पहले हीं हो जानी थी। लेकिन कुछ अधिकारियो के कागज पुरे नहीं थे जिसको पूरा किया गया अब उनकी डीपीसी आज मुकरर हो गई हैं। प्रमोटी और सीधी भर्ती के पीसीएस अफसरों में वरिष्ठता को लेकर विवाद की वजह से यह मामला लगभग 12 साल तक हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चलता रहा। सुप्रीम कोर्ट के सीधी भर्ती के अफसरों को पहले वरिष्ठता का लाभ देने के आदेश के बाद प्रमोशन की यह राह खुल पाई।

Related Articles

Back to top button