उत्तराखंडनिर्वाचनराजनीति

मसूरी विधानसभा के जिलापंचायत क्षेत्र अस्तल के एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता हुई भाजपा में शामिल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया स्वागत।

देहरादून।।

मसूरी विधानसभा के अस्तल जिलापंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत छमरौली और फुलेत के दर्जनभर से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 

भाजपा में सम्मिलित होने वाले सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता अस्तल जिलापंचायत क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी वीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मसूरी विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पहुँचे जँहा पर कैबिनेट मंत्री ने पार्टी में सम्मिलित होने वाले सभी लोगो का पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया …इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने सभी को उनके क्षेत्र की समस्याओं के समाधान करने व उनका पूरा ध्यान रखने का आश्वासन भी दिया  साथ ही मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के जनसरोकार के कार्यो मुख्यमंत्री धामी के विकास कार्यो व भाजपा की रीति नीति से प्रेरित होकर आज जिन लोगो ने हमारी पार्टी की सदस्यता ली है उससे हम इस क्षेत्र में और भी मजबूत होंगे और त्रिस्तरीय पंचायतों में भी हमे बड़ी जीती हाँसिल होगी। सुनिए गणेश जोशी का बयान

वंही जिलापंचायत के अधिकृत प्रत्याशी वीर सिंह चौहान ने कहा हमारे क्षेत्र में जिस तरह से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चहुमुखी विकास किया है उसको देखते हुए आज हमारे क्षेत्र में कोई भी कांग्रेस पार्टी के साथ रहना नही चाहता है इसलिए आज बड़ी संख्या में लम्बे समय तक कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े रहे पूर्व प्रधान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का मन बनाया जिनको कैबिनेट मंत्री जोशी ने अपना आशीर्वाद दिया है इनके आने से हम और अधिक मतों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।सुनिए वीर सिंह चौहान का बयान

इस अवसर पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, निवर्तमान ग्राम प्रधान रोशनलाल डबराल सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा में शामिल होने वाले* – पूर्व प्रधान श्याम उनियाल, पूर्व प्रधान एवं पूर्व बीडीसी रमेश, भरत राम डबराल, राकेश डबराल, पूर्व उप प्रधान दयाल दत्त, प्रेम दत्त नौटियाल, विमल उनियाल, आशाराम उनियाल, दिनेश कुमार, पूर्व प्रधान बृज मोहन, सुन्दर लाल नौटियाल, संजय उनियाल, संदीप उनियाल आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button