उत्तराखंडनिर्वाचनराजनीति

मतगणना पर भाजपा बना रही मुख्यालय और जिलों में कन्ट्रोल रूम, समन्वय के लिए पार्टी पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति।

देहरादून।

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियों में जुटी है I इसके लिए पार्टी प्रदेश मुख्यालय एवं जिलो में कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार मतगणना को लेकर पार्टी मुख्यालय मे कंट्रोल रूम, मीडिया वार रूम एवं सभी जिलों मे भी कंट्रोल रूम बनाए हैं।मतगणना के लिए सभी अभिकर्ताओं को जरुरी सुझाव दिए गये हैं साथ ही सभी जिलों मे मतगणना को लेकर किसी प्रकार की समस्याओं के निराकरण एवं प्रदेश कार्यालय से समन्वय बनाने के लिए  उत्तरकाशी में विनोद सुयाल , चमोली में विजय कपरवाण, रुद्रप्रयाग में आदित्य चौहान , टिहरी में वीरद्र बिष्ट, देहरादून में अनिल गोयल, हरिद्वार में लिखेन्द्र चौधरी, पौढ़ी  गढ़वाल  में राजेंद्र भंडारी, पिथौरागढ़ में गणेश ठाकुराठी ,  बागेश्वर में केदार जोशी ,अल्मोड़ा में सुरेश भट्ट, चंपावत में दीपक मेहरा, नैनीताल में पुष्कर काला, उधम सिंह नगर में राजेंद्र बिष्ट जिला समन्वयक नियुक्त किए हैं।

 

Related Articles

Back to top button