उत्तराखंडराजनीतिस्वास्थ्य

राष्ट्रीय व्यापार मण्डल ने रक्तदान शिविर लगाकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन भगवान बद्री, केदार से की लम्बी उम्र की कामना।

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है जिसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व प्रदेश के अन्य सामाजिक संगठन संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं जिसके तहत प्रदेश भर में तमाम तरह से सेवा भाव के कार्य किए जा रहा है और मुख्यमंत्री के वेहतर स्वास्थ्य व लम्बी उम्र की कामना की जा रही है ।

वहीं  राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता के द्वारा अपने कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें व्यापार मंडल व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान किया गया  इस संबंध में लच्छू गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए का प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के मौके पर हमने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है जिसमें अभी तक लगभग 40 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है हमारा लक्ष्य है कि आज 100 यूनिट रक्तदान करना है इसके साथ ही लच्छू ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भगवान बद्री केदारनाथ से भी उनकी लंबी उम्र वह बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

लच्छू गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल उत्तराखंड।

इस मौके पर लच्छू गुप्ता के साथ ही तमाम भाजपा व व्यापार मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ ही बीजेपी के प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभनन्द जोशी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button