उत्तराखंडराजनीति

बागेश्वर विधनसभा से नव निर्वाचित सदस्य पार्वती दास ने विधानभवन देहरादून में ली शपथ मुख्यमंत्री धामी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भट्ट समेत कई मंत्री रहे मौजूद।

देहरादून।

आज बागेश्वर विधानसभा से  नव निर्वाचित विधानसभा सदस्य पार्वती दास का देहरादून स्थित विधानभवन में  शपथ ग्रहण समारोह हुआ  विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूड़ी भूषण  ने  पार्वती दास को विधायक पद की शपथ दिलाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र ने  विधानसभा की नव निर्वाचित सदस्य  पार्वती दास को शुभकामनाएं दी और बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के इतिहास में पहली बार बागेश्वर की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। बागेश्वर के विकास के लिए स्व.  चंदनराम दास द्वारा जिन कार्यों को आगे बढ़ाया गया था, अब इन कार्यों को  पार्वती दास तेजी से आगे बढ़ाएंगी।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल,  सौरभ बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट समेत कई विधायक व भाजपा नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button