उत्तराखंड

नारी सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे उल्लेखनीय कार्य: आशा

ऋषिकेश। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किए है। सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा कार्य कर रही है। इसी को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ऋषिकेश जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा कविता शाह की अध्यक्षता में भरत मंदिर में सोमवार को सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम किया गया जिसकी संयोजक अनीता राणा, सह संयोजक मोनिका गर्ग रहीं। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल रहीं। अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी रुचि भट्ट, ऋषिकेश जिला प्रभारी महिला मोर्चा अनु कक्कड़ व प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज डिमरी, विमला नथानी व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार उपस्थित थे।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया जिनमे नीरजा गोयल, अंशु आहूजा, एम्स की वरिष्ठ चिकित्सक और डीन डा. जया चतुर्वेदी, योगाचार्य अर्पिता जोशी, दीप्ति कालरा, उर्मिला जयसवाल, मुकेश चौधरी, शिवानी गुप्ता, जुबिन चौहान, कुंजिका ठाकुर, डॉ रितु प्रसाद, रीता नेगी, शांति देवी, कमला नेगी, बहन हेमलता, राम मूर्ति ताई, हेमा पंडित, सुनीता खंडूरी, एकता घले आदि शामिल थीं। कार्यक्रम को सफल बनने के लिए संगठनात्मक जिला ऋषिकेश के महिला मोर्चा के समस्त 8 मंडलों के मंडल अध्यक्षों ने सहयोग किया। जिले की महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button