भाजपा में ‘चिट्ठी बम’ पर घमासान,प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने नामधारी की पीसी और अरविंद पांडे के पत्र पर दिया कड़ा जवाब।

देहरादून।
उत्तराखंड भाजपा में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गदरपुर विधायक और पूर्व मंत्री अरविंद पांडे का एक ‘शिकायती पत्र’ सोशल मीडिया पर क्या वायरल हुआ, सियासत में भूचाल आ गया। इस पत्र के बाद विवादों में रहने वाले सुखदेव सिंह नामधारी ने प्रेसवार्ता कर अरविंद पांडे पर गंभीर आरोप लगाए। अब इस पूरे प्रकरण पर भाजपा की कद्दावर नेत्री और प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने तीखा बयान दिया है।
https://youtu.be/E95NQXB7Q9o?si=Kp3XyRaGbM8RufHF
दीप्ति रावत ने दो टूक शब्दों में कहा है कि पार्टी के भीतर अपनी बात रखने का एक प्लेटफार्म होता है। अरविंद पांडे द्वारा लिखे गए पत्र के सार्वजनिक होने और उसके बाद उपजे विवाद पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। अगर किसी को कोई शिकायत है, तो उसे संगठन के मंच पर रखना चाहिए, न कि सार्वजनिक रूप से पत्रों को वायरल करना चाहिए। जहाँ तक नामधारी की प्रेसवार्ता का सवाल है, बाहरी व्यक्ति क्या कहता है उससे पार्टी का लेना-देना नहीं है, लेकिन पार्टी की छवि खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।




