कुछ लोग मुख्यमंत्री-मंत्री बनने में एक्सपर्ट…हरीश रावत का किसकी ओर इशाका
पूर्व सीएम हरीश रावत ने अब कांग्रेस के नेताओं को ही निशाने पर ले लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं, जो जन्मजात मुख्यमंत्री और मंत्री बनाने के एक्सपर्ट हैं। ये लोग कुछ ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जिससे पूरी पार्टी हमेशा उलझी रहे। यही लोग कांग्रेस में गड़बड़ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने जी 20 के कुछ आयोजन ऋषिकेश में होने को एक उपलब्धि बताया। इस पर कुछ लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। इन लोगों को ये नहीं दिखा, जब उन्होंने सड़कों के गड्डों पर सवाल उठाए। कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपने मन मुताबिक आधा ही आईंना देखते हैं। यही एक्सपर्ट अब कांग्रेस के लिए एक बड़ा संकट बन गए हैं।
इन लोगों को जन्मजात सीएम और मंत्री बनाने की विशेषज्ञता हासिल है। ऐसे ही लोगों ने कांग्रेस में सब गड़बड़ कर दिया है। ये हमेशा पार्टी को उलझा कर रखना चाहते हैं। कांग्रेस में भाजपा से कहीं अधिक क्षमतावान लोग हैं। जो राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। इन सभी लोगों को उलझा कर रखा जा रहा है।