उत्तराखंडशासन

2010 बैच की आईएएस अफसर सोनिका को मिली राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी

देहरादून।

राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार को अचानक आज जिलाधिकरी के पद से हटाते हुए 2010 बैच की आईएएस अफसर सोनिका को देहरादून का जिलाधिकारी बनाया गया जिले की कमान संभालते ही जिलाधिकारी सोनिका  ने परिसर पहुँच कर चार्ज लिया और  वृक्षारोपण किया इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिले में चल रही योजनाओं का जल्द ही रिव्यू किया जाएगा और मेरे पास स्मार्ट सिटी की भी जिम्मेदारी है इसलिए स्मार्ट सिटी में हो रहे कार्यो को जल्द पूरा करना हमारी प्राथमिकता रहेगी इसके साथ ही डेंगू पर नियंत्रण रखने की कवायद भी सुरु की जाएगी। साथ ही सोनिका ने कहा जिन योजनाओ पर पहले कार्य करने की जरूरत होगी उसे प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button