उत्तराखंडदेशराजनीति

उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को संगठन में राष्ट्रीय स्तर की मिली जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने दी शुभकामनाएं।

उत्तराखंड बीजेपी।

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा व केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा संगठन में कौशिक को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने पर मैं उनको बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूँ ।

साथ ही महेन्द्र भट्ट ने कहा कौशिक का लम्बा राजनैतिक व सांगठनिक अनुभव रहा है जिसका  पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर  लाभ मिलेगा,  उत्तराखंड से मदन कौशिक को यह जिम्मेदारी मिली है इससे प्रदेश के पार्टीगत विषयों को केंद्रीय नेतृत्व से समन्वय में सहयोग भी मिलेगा ।

 

Related Articles

Back to top button