उत्तराखंडनिर्वाचनराजनीति

भाजपा प्रेदश अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया हुई समाप्त,एकबार फिर महेन्द्र भट्ट के कंधों पर संगठन की कमान, महेन्द्र भट्ट ने जताया संगठन का आभार।

देहरादून 1 जुलाई।

भाजपा प्रांतीय परिषद में शीर्ष प्रदेश नेतृत्व ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट को बधाई देते हुए, उनकी जमकर तारीफ की। सभी ने एकस्वर में उनके विगत कार्यकाल की उपलब्धियों को आधार मानते हुए संगठन की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का सही हकदार बताया।

साथ ही महेन्द्र भट्ट ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा पिछले कार्यकाल के दौरान जो संगठन ने कार्य किये है उससे और ऊपर उठाते हुए इसबार पंचायत चुनाव हो या फिर 2027 के विधानसभा चुनाव  दोनों ही चुनावो में हैट्रिक लगाने का काम करेगें। सुनिए महेन्द्र भट्ट का बयान

इस अवसर पर पूर्व सीएम  तीर्थ सिंह रावत ने महेंद्र भट्ट को दोबारा अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा, आपके संघर्षशील जीवन मैने करीब से देखा है। उनको जिम्मेदारी देना प्रदेश के सभी आम कार्यकर्ताओं का सम्मान है।

वहीं पूर्व सीएम  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  भट्ट को सबकी तरफ से संगठन के आगामी सभी कार्यक्रमों और राजनैतिक गतिविधियों में पूरी तरह सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं विश्वास जताया कि आपके नेतृत्व में पार्टी अगले सभी चुनावों में पहले से भी बड़ी जीत हासिल करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, बूथ से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक महेंद्र भट्ट का पहुंचना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्साहवर्धन करने वाला है। वे कार्यकर्ताओं का विश्वास जीतकर दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं, जो में स्वास्थ्य लोकतंत्र की अनुभूति देता है।

केंद्रीय मंत्री  अजय टम्टा ने बधाई देते हुए कहा, आपका निर्वाचन बताता है पार्टी और कार्यकर्ता, काम और समर्पण को सम्मान देती है। हमे उम्मीद है कि पंचायत से लेकर 27 के विधानसभा चुनाव भी आपके नेतृत्व में चारों और भाजपा का परचम लहराएगा।

प्रदेश सह प्रभारी  रेखा वर्मा ने सभी निर्वाचित सदस्यों और अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन पर्व संपन्न होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, मातृ शक्ति के सम्मान से ही पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है आगे भी उनका आशीर्वाद भाजपा पर बना रहेगा। सुनिए सह प्रभारी का बयान

राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल ने कहा, लोकतंत्र में सर्वानुमति की सर्वश्रेष्ठ पद्धति से प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव हुआ है। आंतरिक अनुशासन का इससे बढ़िया उदाहरण और क्या हो सकता है कि बूथ से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का चुनाव राज्य में शांति, सद्भाव और सहमति से पूरा हुआ है। वहीं विश्वास दिलाया कि आपके नेतृत्व में जो भी टीम बनेगी वह चुनावों में प्रचंड जीत के सिलसिले को जारी रखेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बधाई देते हुए कहा, भाजपा लगातार पहले से अधिक मजबूत हो रही है क्योंकि यहां अंदरुनी लोकतंत्र सही मायने में है। संगठन का यही लोकतंत्र और अनुशासन भाजपा को चुनावी राजनीति में अजेय बनाए हुए है।

टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी ने कहा, महेंद्र भट्ट सही मायने में कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करते है। राज्य, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के डबल इंजन सरकार में तेज गति से विकास कर रहा है। उसपर महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी का मजबूत संगठन, इन कार्यों के प्रभाव को गांव गांव शहर शहर पहुंचने में कामयाब रहा है। यही वजह है कि हम सब ने मिलकर उनको दोबारा प्रदेश में संगठन को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी सौंपी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button