उत्तराखंडधर्मस्व/धार्मिकराजनीति

देहरादून पहुँची संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती कलश यात्रा,भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का किया स्वागत।

देहरादून।

आज समाज सुधारक संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650 वी जयंती के उपलक्ष पर कलश वंदन यात्रा महानगर देहरादून में पहुंची जहां पर रिस्पना पुल धर्मपुर से कई स्थानों पर होते हुए ढोल नगाड़ों एवं पुष्प वर्षा के साथ डीएल रोड रविदास मंदिर में कलश को स्थापित किया गया। इस मौके परमहानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि कल दिनांक 30 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा यह कलश यात्रा प्रत्येक जिलों में सौंप गई थी जिसके अंतर्गत महानगर देहरादून में यह यात्रा आज पहुंची रिस्पना पुल धर्मपुर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , खजान दास विधायक विनोद चमोली उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर एवं महापौर सौरभ थपलियाल के द्वारा यात्रा कलश पर पुष्प अर्पित कर यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया।
उसके बाद यात्रा रथ के माध्यम से रिस्पना पुल से डीएल रोड रविदास मंदिर पर गई इसमें कैबिनेट मंत्री विधायक महापौर यात्रा में सम्मिलित होकर संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के जयकारों के साथ यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत अभिनंदन हुआ।

कैबिनेट मंत्री खजानदास  के द्वारा यह बताया गया कि महान संत श्री शिरोमणि गुरु रविदास जी के द्वारा समाज में समरसता की भावना स्थापित हुई यह उसे कालखंड में किस प्रकार समाज में एकता की भावना हुई यह हम सभी जानते हैं गुरु रविदास जी ने समाज को एक धागे में पिरोने का काम किया है भारतीय जनता पार्टी लगातार देश के अपने महापुरुषों को याद करती है उनको नमन करती है यह यात्रा वाराणसी से जहां संत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जन्म स्थान है प्रारंभ हुई हमारे प्रदेश में भगवानपुर में चुड़ियाला गांव में प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री उसका सिंह धामी जी ने स्वागत किया तत्पश्चात यह यात्रा प्रत्येक जिलों में गई है इसके बाद यह कलश यात्रा मंडलों में जाएगी और जहां पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के महिमा चित्रण का वर्णन प्रत्येक समाज में किया जाएगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा भी यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया उन्होंने बताया कि यह मेरे लिए बहुत ही
सौभाग्य की बात है कि श्री संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की यात्रा में मुझे रहने का अवसर प्राप्त हुआ।
यह यात्रा समाज में एक नई चेतना लायगी और समाज के प्रत्येक वर्ग को एकत्र होकर इस समरसता की यात्रा में सहभागिता करना चाहिए।

यात्रा में यात्रा टोली संयोजक ओम कक्कड़ जगदीश सेमवाल प्रदीप कुमार सुरेंद्र घेल कुलदीप पंत

यात्रा स्वागत में दर्जाधारी मंत्री कुलदीप बुटोला अभिषेक शाही अशोक वर्मा  ज्योति कोटिया प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों महामंत्री विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी मोहित शर्मा संध्या थापा रितु मित्र मोतीराम सुमन यासमीन आलम
मंडल अध्यक्ष राजेश बडोनी आशीष शर्मा सुमित पांडे राहुल लारा अवधेश तिवारी अंकुर जैन एवं महानगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button