उत्तराखंडक्राइमरोजगारशासन

पानी की टंकी पर चढ़े बेरोजगार युवाओं को नीचे उतारने में पुलिस प्रशासन की फूली सांस, बिना आश्वासन के नीचे उतरने को नही तैयार।

देहरादून।

देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी में दो बेरोजगार युवा चढ़ गये जिससे शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान दोनों युवाओं को काफी मनाने का प्रयास किया गया लेकिन देर शाम तक वह नहीं माने.बता दें कि बेरोजगार युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल सहित अन्य सदस्य पिछले नौ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम न उठाए जाने से हताश और निराश युवाओं ने अब आंदोलन तेज कर दिया है। वहीं उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार ने कहा कि यदि सरकार ने युवाओं की मांगों की अंदेखी की तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

देंखे वीडियो

 

Related Articles

Back to top button