उत्तराखंडराजनीति

राज्य में चल रहे चुनाव पूर्व सीएम खेल रहे कबड्डी तो वर्तमान फुटबॉल

देहरादून

उत्तराखंड में चुनाव का महा समर अपने चरम पर है प्रचार की कमान संभाल रहे हैं दिग्गज दिन-रात व्यस्त हैं । इस व्यस्ततम समय मे भी पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत कल कबड्डी के मैदान में उतरे और दांव पेंच आजमाते दिखे।

वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री धामी कुमाऊँ क्षेत्र में प्रचार कर देहरादून लौटे तो ग्राउंड में चल रहे फुटबॉल मैच को देख मुख्यमंत्री धामी खिलाड़ियों के बीच पहुँच गए, खिलाड़ियों ने अपने बीच मुख्यमंत्री को देख खुशी जाहिर की वहीं मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई जिसे सीएम ने अपने टुइटर पर पोस्ट किया।

Related Articles

Back to top button