उत्तराखंडकृषिराजनीति

उत्तर क्षेत्रीय बीजेपी किसान मोर्चा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ समाप्त, समापन सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल सन्तोष भी रहे मौजूद।

देहरादून।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का देहरादून में चल रहे दो दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का समापन होगया ,  इस प्रशिक्षण शिविर में 8 राज्य दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर लद्दाख में उत्तराखंड के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष ने प्रतिभाग किया प्रशिक्षण शिविर समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष उपस्थित रहे व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी उपस्थित रहे जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दो मंत्र है एक मंत्र अंत्योदय दूसरा मंत्र राष्ट्र सर्वोपरि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति के अंतिम व्यक्ति तक अपने संगठन को मजबूत करने का काम करेगा ऐसे ही देश के प्रति समर्पित भावना की ज्वाला के साथ काम करने का मंत्र दिया साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश  के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

समापन सत्र में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने मुख्य रूप से बीएल संतोष व अन्य मुख्य अतिथियों का  स्वागत करते हुए 8 राज्यों से आए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं धन्यवाद प्रेषित किया राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजकुमार चाहर ने भी अपने अभिभाषण में कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button