उत्तराखंड के वायरल मंत्री है उनियाल ,आचार संहिता के उलंघन का ऐसा मिला परिणाम,एक महिला ने दौड़ाकर फिर वायर किया जनाब।

देहरादून।
टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में निकाय चुनाव के मतदान के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मतदान केंद्र के भीतर पहुंचे। मंत्री के मतदान कक्ष में प्रवेश को लेकर यूकेडी नेताओं ने कड़ा विरोध जताया और मौके पर ही हंगामा शुरू हो गया।
यूकेडी नेत्री प्रमिला रावत और पूर्व मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर ने मंत्री की मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब प्रमिला रावत ने मंत्री के मतदान कक्ष में पहुंचने पर आपत्ति जताई तो मंत्री सुबोध उनियाल नाराज हो गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर कुछ समय के लिए मतदान केंद्र का माहौल गरमा गया। इस दौरान यूकेडी नेताओं ने घटनास्थल से लाइव वीडियो प्रसारित कर पूरे घटनाक्रम को सार्वजनिक किया। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर नियमों के उल्लंघन और राजनीतिक दबाव बनाने के आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, मतदान प्रक्रिया बाद में सामान्य रूप से जारी रही।




