
उत्तराखंड , पौढ़ी।
आज दिनांक 4 अक्टूबर 2022. जनपद आपदा कंट्रोल रूम को शाम 7 बजे के बाद दूरभाष से सूचना प्राप्त हुई कि जनपद पौड़ी के बीरोंखाल और रिखणीखाल के बीच सिगड़ीगांव में बारातियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई है। सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, और मुख्य विकास अधिकारी तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुए। साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त IRS सिस्टम को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को तत्काल मौके पर रवाना होने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी श्रीमती इला गिरि ने कंट्रोल रूम की कमान संभालकर घटना से जुड़ी हर अपडेट लगातार प्राप्त कर रही हैं। इस दौरान कंट्रोल रूम को प्राप्त सूचना के अनुसार मौके पर स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंच चुकी है और और युद्ध स्तर पर बचाव कार्य में जुटी हुई है।
सीएम धामी ने सूचना मिलते ही संभाला मोर्चा
पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देर सांय सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
बस दुर्घटना के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी वार्ता की तथा स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घायलों का हर संभव उपचार की व्यवस्था तथा राहत एवं बचाव कार्यों में समन्वय के साथ तेजी लाये जाने के निर्देश दिये है।
वंही पौढ़ी पुलिस के मुताबिक बस में 45 बराती सवार थे , अभी तक 25 शव और 9 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है , 6 घायलों को वियोरोखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है एक की हालत ज्यादा खराब होने पर कोटद्वार रेफर किया गया है जबकि दो ठीक है।
मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा डॉ. रणजीत सिन्हा को निर्देश दिये कि आपदा प्रबन्धन तंत्र को निरन्तर सक्रियता से संचालित किया जाए तथा आपदा की स्थिति पर बराबर नजर रखी जाय। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में हुई घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इन दुर्घटनाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।
सल्ट से एसडीएम और ऐंबुलेंस,लाईट, बचाव उपकरण,,रामनगर से दो ऐंबुलेंस,हल्द्वानी से एक एम्बुलेंस और राहत और बचाव कार्य से सम्बंधित राहत सामग्री मौक़े पर भेजी जा रही है।राम नगर और हल्द्वानी के अस्पताल में तैयारियाँ कर ली गई हैं। डीएम नैनीताल और अल्मोङा खुद व्यवस्था में लगे हैं।
देखिए वीडियो-https://youtu.be/w_40zwVQ0oA
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद समस्त तैयारियों को पर्यवेक्षण कर रहे हैं। सल्ट से एसडीएम और ऐंबुलेंस,लाईट, बचाव उपकरण,,रामनगर से दो ऐंबुलेंस,हल्द्वानी से एक एम्बुलेंस और राहत और बचाव कार्य से सम्बंधित राहत सामग्री मौक़े पर भेजी जा रही है।राम नगर और हल्द्वानी के अस्पताल में तैयारियाँ कर ली गई हैं। डीएम नैनीताल और अल्मोङा खुद व्यवस्था में लगे हैं।