उत्तर प्रदेशउत्तराखंडशासन

मां की तेरहवीं में शामिल होने पैतृक गांव पंचुर पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, 2 दिसंबर को आयोजित होगा कार्यक्रम।

उत्तराखंड ,उतर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी स्वर्गीय माता जी की तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 1 दिसंबर को एक बार फिर अपने पैतृक,पौड़ी गढ़वाल के गांव पंचुर पहुंचेंगे। अपने व्यस्त प्रशासनिक दायित्वों और जनसेवा के बीच पारिवारिक संस्कारों और मातृभूमि के प्रति आत्मीयता को निभाते हुए मुख्यमंत्री का यह आगमन गांव और क्षेत्रवासियों के लिए भावनात्मक रूप से बेहद खास माना जा रहा है। 2 दिसंबर को होने वाले इस तेरहवीं संस्कार को लेकर पंचुर गांव में तैयारियां और संवेदनाओं का माहौल है, जहां परिवारजन, स्थानीय ग्रामीण और परिचित दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। अपने पैतृक गांव से मुख्यमंत्री का यह जुड़ाव एक बार फिर यह दर्शाता है कि बड़े पदों और जिम्मेदारियों के बावजूद जड़ों और पारिवारिक मूल्यों से उनका नाता उतना ही गहरा और संवेदनशील बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button