उत्तराखंडस्वास्थ्य

रामपुर के गणपति प्लाइवुड फैक्ट्री में लगी आग, तेज लपटों के बीच कर्मचारियों को बाहर निकाला गया

रामपुर जनपद के ज्वालानगर क्षेत्र में स्थित गणपति प्लाईवुड फैक्ट्री में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री में काम करने वाले किसी कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

 

वहीं मदद के लिए रुद्रपुर फायर स्टेशन से भी दमकल का एक वाहन बुलाया गया। एफएसओ दया किशन पलड़िया ने बताया कि कंपनी के रॉ मैटेरियल गोदाम में आग लगी है। बिलासपुर फायर स्टेशन की टीम आग लगने के कारण की जांच कर रही है।

 

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ज्वालानगर में किटप्लाई फैक्ट्री है, जिसे ठेके पर बरेली निवासी गणपति प्लाईवुड के मालिक अश्वनी अग्रवाल चलाते हैं। फैक्ट्री में दोपहर काम चल रहा था। यहां लकड़ी सुखाने के लिए बने चेंबर में अचानक आग लग गई। पहले तो फैक्ट्री कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और तेज हो गई। ऊंची लपटें उठने लगीं। इस पर सिविल लाइंस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

 

पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के समय गणपति प्लाईवुड के डायरेक्टर अश्वनी अग्रवाल फैक्ट्री में नहीं थे। उनसे फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी मिली है। जिस चेंबर में आग लगी है, वहां लकड़ियों को सुखाया जाता है। चेंबर का तापमान ज्यादा होने से आग लगने का अनुमान है। आग पूरी तरह बुझने पर ही नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button