उत्तराखंडवायरल न्यूज़

Uttarakhand: जंगल सफारी सैलानियों का सामना एक बाघ से हुआ, जिप्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज

सफारी के नाम पर कुछ जिप्सी चालक नियमों का मखौल उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सीतावनी रोड पर टेड़ा क्षेत्र में देखने को मिला। प्रसारित हो रही वीडियो में बाघिन पर्यटक की जिप्सी पर झपट पड़ी। गनीमत रही कि बाघिन हमला करने का प्रयास करते हुए आगे बढ़ गई। मामले में वन विभाग ने जिप्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और गाइड की संलिप्पता की भी जांच की जा रही है।

 

रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत सीतावनी पर्यटन जोन में पर्यटक डे सफारी करते हैं। बुधवार को भी सुबह की पाली में पर्यटक सीतावनी सफारी के लिए गए थे। इसी बीच एक जिप्सी चालक पर्यटकों को लेकर सीतावनी जोन से पहले ही लोनिवि की सड़क किनारे झाड़ी में बाघिन को देखकर रुक गया। पर्यटक बाघिन की वीडियो बनाने लगा। पर्यटकों को सामने से न हटता देख बाघिन झाड़ी से बाहर निकलकर पर्यटकों पर झपट गई।

चालक ने जिप्सी भगा दी। बाघिन कुछ दूर तक जिप्सी के पीछे भी भागी। इस दौरान लापरवाह चालक फिर जिप्सी बैक करके बाघिन वाली जगह पर ले आया। बाघिन हमले के मूड में थी यदि जिप्सी की स्पीड हल्की होती तो वह छलांग लगाकर पर्यटक पर हमला कर देती।

Related Articles

Back to top button