उत्तराखंडराजनीति

धामी की तारीफ में रक्षामंत्री क्यों बोले  पुष्कर फ्लॉवर तो है ही फायर भी है।

देहरादून। धामी की तारीफ में रक्षामंत्री क्यों बोले  पुष्कर फ्लॉवर तो है ही फायर भी है।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह महरा के समर्थन में जनसभा करते हुए राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनने की अपील की। डबल इंजन सरकार की तारीफ करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने उत्तराखंड राज्य बनाया और उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया। जबकि कांग्रेस सरकार ने उत्तराखंड से विशेष राज्य का दर्जा छीनने का काम किया। कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं होने पर राजनाथ सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पाई है। जबकि बीजेपी का अगला भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के 6 महीने के कार्यकाल की तारीफ करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पुष्कर धामी ने ऐतिहासिक काम किए। पुष्पा फिल्म का मशहूर डायलॉग बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पुष्कर धामी को फ्लावर समझा लेकिन पुष्कर तो फायर निकला। वहीं राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन में एक मशहूर पत्रकार ने खोजबीन के बाद लिखा था की गलवान में भारत चीन सैन्य संघर्ष में 38-50 सैनिक मारे गये। लेकिन राहुल गांधी सैनिकों के पराक्रम पर सवाल उठाते रहे। राजनाथ सिंह ने कहा कि सैनिकों के पराक्रम पर सवाल उठाने वालों को वोट ना दें। बीजेपी को वोट देने की अपील करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कल यानी बुधवार को पार्टी अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी। हमने पिछले घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा किया था और इस बार भी घोषणापत्र के सभी वादे पूरे होंगे।

बाइट1- राजनाथ सिंह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button