![](https://khabarnation.in/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220119-WA0174-780x470.jpg)
देहरादून 19 जनवरी 2022
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने थामा भाजपा का दामन
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने आज दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है। दरअसल, सुबह से ही चर्चाएं चल रही थी कि जल्द ही विजय रावत भाजपा में शामिल हो सकते हैं क्योंकि आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कर्नल विजय रावत ने मुलाकात की थी जिसके बाद से ही चर्चा यही थी कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
इसी क्रम में आज दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कर्नल विजय रावत को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत के परिवार ने देश की बहुत सेवा की है। ऐसे में वो सीडीएस जनरल बिपिन रावत के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
![](http://khabarnation.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-09-at-12.14.51-PM-801x1024.jpeg)