उत्तराखंडराजनीति

यमुनोत्री विधायक का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया बिरोध, बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने की नारे बाजी मौजूदा विधायक की टिकट काटने की कर रहे माँग

बीजेपी विधायक का बिरोध

देहरादून 19 जनवरी 2022

 

उत्तराखंड राज्य में दूसरे चरण में  मतदान होना है जिसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां दमखम से तैयारियों में जुटी हुई है। हालाँकि अभी प्रदेश की मुख्य पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नही की उससे पहले  कई मौजूदा विधायकों का पार्टी कार्यकर्ता बिरोध कर रहे है। चर्चाएं हैं कि आज या कल, प्रदेश की दोनों मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवारो के नाम घोषित कर सकती है।

इसी के चलते आज भाजपा मुख्यालय में यमुनोत्री विधानसभा सीट से आए तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटिंग विधायक केदार रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही किसी और मूल कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाने की मांग की। आपको बता दे कि बीते दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क करने गए यमुनोत्री विधायक केदार रावत को जनता का काफी विरोध झेलना पड़ा था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर  खूब वायरल हुआ।

यँहा आप को बता दे कि 2017 में यमुनोत्री विधानसभा सीट से भाजपा विधायक केदार रावत  कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि, अब एक बार फिर से जब विधानसभा का चुनाव होना है और टिकट बंटवारे की कवायद चल रही है।तो ऐसे में यह यमुनोत्री विधानसभा सीट के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक केदार रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन 5 सालों के भीतर विधायक केदार रावत ने कोई काम नहीं किया है ऐसे में वह आलाकमान से मांग कर रहे हैं कि इस बार केदार रावत को टिकट ना दिया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केदार रावत को छोड़ भाजपा के किसी भी मूल कार्यकर्ता को यमुनोत्री विधानसभा सीट से टिकट दिया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो भाजपा यमुनोत्री विधानसभा सीट को हार जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button