उत्तराखंडराजनीति

भाजपा में टिकट को लेकर माथापच्ची जारी कोर कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक खत्म

देहरादून 15 जनवरी 2022

उत्तराखंड भाजपा में कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हो गई है।बैठक में प्रत्येक विधानसभा वार तीन तीन प्रत्याशियों के पैनल बनाकर कल से दिल्ली पार्लियामेंट बोर्ड को भेजे जाएंगे । बैठक के बाद चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया बैठक में कोविड के बढ़ते मामले के बीच प्रचार प्रसार की रणनीति पर चर्चा की गई है। कोविड के बढ़ते केस एक बड़ी चुनोती है और पार्टी सभी नियमो का पालन बेहतर ढंग से करते हुए बदली हुई परिस्थितियो के अनुरूप जनता तक अपनी बात कैसे पहुचायेगी इस सम्बन्ध में भी चर्चा हुई है इसके साथ ही पार्टी की आगामी चुनाव की रणनीति कैसी होगी 14 फरवरी तक के लिए होने वाली चुनावी रणनीति पर मन्थन किया गया सभी कोर कमेटी के सदस्यों से फीड बेक भी मांगा गया है । साथ ही जोशी ने कहा प्रदेश में पुष्कर धामी और प्रधानमंत्री मोदी के नाम को अच्छा समर्थन मिल रहा है जिसके आधार पर हम 60 पार का लक्ष्य भी पूरा करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button