उत्तराखंड

वेक्सिनेशन अभियान का एक वर्ष हुआ पूरा ,बीजेपी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए टीकाकरण की बताई उपयोगिता

देहरादून,16 जनवरी 2022

पूरे होने पर भाजपा ने की प्रेसवार्ता, अब तक 96 लाख लोगों को लगाया जा चुका कोविड टीका

– देश मे वेक्सिनेशन शुरू हुए एक साल पूरा होने पर भाजपा ने इसे केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुये वेक्सिनेशन के आंकड़े साझा किए। तो वही, कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उत्तराखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी सुरेश जोशी ने रविवार को पत्रकार वार्ता करते हुए वैक्सीनेशन के देश में एक वर्ष पूरे होने को केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। सुरेश जोशी ने कहा कि 140 करोड़ की आबादी वाले देश मे यह विश्व का सबसे बड़ा वेक्सिनेशन कार्यक्रम है।

देश मे वेक्सिनेशन एक साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने मीडिया के सामने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि अब वैक्सीन के दायरे में आने वाले शत प्रतिशत लोगों को पहली और 90 फीसदी को दूसरी डोज़ दी जा चुकी है। कॉंग्रेस को भी आड़े हाथ लेते हुए उन्होने कहा कि कल तक वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने वाले और भारतीय वैज्ञानिकों का अपमान करने वाले विपक्षी नेता अब इस अभियान की सफलता से घबराकर अब बात करने से भी डरते हैं।

 

Related Articles

Back to top button