उत्तराखंडक्राइमशासन

आपदाग्रस्त मालदेवता क्षेत्र में 5 लोग अभी भी लापता SDRF का रेस्क्यू आपरेशन जारी

देहरादून।

राजधानी देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में कल आयी भीषण आपदा में प्रशासन के द्वारा अभी तक 17 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाने का काम किया है इस आपदा में कई लोगों की जान जा चुकी जबकि कई लोगों को एसडीआरएफ की टीम डेरा सुरक्षित निकालने का काम किया है वंही 5 लोग अभी भी लापता है जिनकी तलाश जारी है वंही पुलिस विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक आज दिनाँक 21 अगस्त 2022 को इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के हमराह रेस्क्यू टीम द्वारा आपदाग्रस्त मालदेवता क्षेत्र में पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।https://youtu.be/ZpxZU5IWstk

आपदा पीड़ितों की सुरक्षा व सुगमता के दृष्टिगत टीम द्वारा बल्लियों की सहायता से पुल बनाया गया व जंगल गदेरा रिसोर्ट में फंसे 24 पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। वही गाँव के स्थानीय लोगों के रेस्क्यू हेतु वैकल्पिक पुल बनाकर सभी को सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button