उत्तराखंडनिर्वाचनराजनीति

उत्त्तराखण्ड से बीजेपी की डॉ कल्पना सैनी निर्बिरोध बनी राज्यसभा सदस्य, विधानसभा सचिव ने दिया प्रमाणपत्र।

देहरादून।

उत्तराखंड से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर डॉ. कल्पना सैनी को बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सैनी के बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने स्वागत किया। आपको बता दें कि उत्तराखंड से रिक्त हुई राज्यसभा की एक सीट पर बीजेपी ने हरिद्वार के रुड़की निवासी डॉ कल्पना सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव के लिए केवल एकमात्र बीजेपी प्रत्याशी ने ही अपना नामांकन किया है और उनके निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर कल्पना सैनी ने बीजेपी संगठन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो भरोसा उन पर राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने जताया है उस भरोसे को वह कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास योजनाओं और उनकी नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।

 

Related Articles

Back to top button