आपदाउत्तराखंडक्राइम

बड़ी खबर– बरातियों से भरी बस नदी में गिरी 8 लोगों की हुई मौत लगभग 45 लोग थे बस में सवार रेस्क्यू जारी।

देहरादून।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना की खबर मिलने के बाद राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंच कर हालात का जायजा लिया। अब तक 8 लोगों के मरने की आ रही सूचना। सीएम ले रहे पल पल का अपडेट

जनपद पौड़ी के धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत टिमरी गांव के पास बारात की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना।*

आज दिनाँक 04 अक्टूबर 2022 को समय 20:00 बजे SDRF को धुमाकोट से 70 किमी आगे टिमरी गांव में एक बारात की बस खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।

उक्त बस लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव हेतु आ रही थी, जिसमें लगभग 40 लोग सवार है।

सेनानायक SDRF महोदय के निर्देशानुसार श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली व रुद्रपुर से SDRF की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल के लिए रवाना है।

Related Articles

Back to top button