उत्तराखंडधर्मस्व/धार्मिक

मुख्यमंत्री धामी व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने मनाया करवाचौथ का त्योहार सभी प्रदेश व देश वासियों को दी शुभकामनाएं।

देहरादून।

करवाचौथ के पावन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जँहा एक ओर अपनी धर्मपत्नी गीता धामी को चन्द्र देवता के दर्शन के बाद पानी पिला कर व्रत का पारायण करवाया वंही मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर सभी प्रदेश व देश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए शोसल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा।

प्रेम और अखंड सौभाग्य के महापर्व करवा चौथ पर प्रदेश में अनेक माताओं और बहनों ने अपने पतियों की दीर्घायु, आरोग्यपूर्ण एवं समृद्ध जीवन हेतु निर्जला व्रत रखा है। त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति मातृशक्ति को सादर नमन, ईश्वर से आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करने की प्रार्थना करता हूँ।”

वंही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भी इस पावन पर्व को मनाते हुए अपनी धर्मपत्नी मुन्नी देवी भट्ट को चंद्रमा दर्शन के बाद पानी पिला कर व्रत तुड़वाया और आशीर्वाद दिया साथ ही सभी प्रदेश वासियों को इस महान पर्व की शुभकामनाएं दी।

 

Related Articles

Back to top button