उत्तराखंडराजनीतिशासन

सीढ़ियों से फिसले मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल हुए चोटिल सीएम धामी ने जाना हालचाल ईश्वर से की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

देहरादून।

सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम धामी ने उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होेने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जुबिन के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी है। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

सिगर जुबिन अपने घर की सीढ़ियों से फिसल गई जिस कारण  वह चोटिल हो गए और उनकी कोहनी टूट गई है। पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ का डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है।

बता दें, कुछ समय पहले जुबिन सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटेग अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड की वजह से चर्चाओं में आए थे। जिस पर जुबिन ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।मीडिया से बातचीत में जुबिन ने कहा था कि इसे लेकर वह बहुत परेशान हैं और उनकी मां डिप्रेशन में हैं।सारा विवाद जुबिन के यूएस में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर था। शो का आर्गेनाइजर खालिस्तानी मेंबर हैं और मोस्ट वांटेड अपराधी था।फिलहाल चोटिल होने की वजह से जुबिन को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button