उत्तराखंडराजनीति

परसों तक आएगी भाजपा की दूसरी लिस्ट ,रणनीति के तहत रोकी गयी 11 प्रत्याशियों की सूची

देहरादून

भाजपा संगठन ने बीते दिन 59 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी।  हालांकि, 11 विधानसभा सीटों के लिए अभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होना बाकी है। जिसको लेकर भाजपा मुख्यालय में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सीएम धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बैठक हुई। जिसमें 11 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों को लेकर गहन मंथन किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 11 विधानसभा सीटों के लिए विचार-विमर्श चल रहा है अगले कुछ दिनों में इन 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का भी ऐलान कर दिया जाएगा। तो वही प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अभी 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट को रोका गया है। जो कि संगठन के एक रणनीति का हिस्सा है लिहाजा कल या परसों तक इन विधानसभा सीटों के लिए भी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

परसों तक आएगी भाजपा की दूसरी लिस्ट ,रणनीति के तहत रोकी गयी 11 प्रत्याशियों की सूची

बाइट – प्रहलाद जोशी, प्रदेश चुनाव प्रभारी, भाजपा

Related Articles

Back to top button