उत्तराखंड

कांस्टेबल पति को ऐसे चढ़ा इश्क का बुखार, पत्नी महिला सिपाही के साथ कर दीं हदें पार

कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने अपने ही विभाग में तैनात कांस्टेबल पति व सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि अन्य महिला के चक्कर में पति ने उसे और बच्चों को जहर देकर मारने की कोशिश की। पत्नी की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाली में तैनात महिला सिपाही राजवती सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 2010 में वनभूलपुरा थाने में तैनात सुरेंद्र सिंह के साथ हुआ। 2015 में ससुरालियों की मारपीट से उसका गर्भपात हो गया। इसकी शिकायत काठगोदाम थाने में दर्ज करवाई। कुछ समय ठीक रहा और दो बच्चे भी पैदा हुए। आरोप है कि इस दौरान पति का अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

दिसंबर 2021 में पति ने खाने में जहर मिलाकर उसे व बच्चों को मारने का प्रयास किया। जहर के असर से वह पैरालाइज हो गई। आरोप है शनिवार रात पति व सास ने लाठी-डंडों से पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button