उत्तर प्रदेशउत्तराखंडधर्मस्व/धार्मिकस्वास्थ्य

Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहाड़ पर पैदल चढ़ते समय हुई श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा से यात्री परिवार के साथ यमुनोत्री और बदरीनाथ की तीर्थयात्रा पर गए थे। मंगलवार को पहाड़ पर पैदल यात्रा कर रहे थे। रास्ते में तबीयत बिगड़ने से उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए तीर्थयात्री की पैदल मार्ग पर मंगलवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकीचट्टी पुलिस चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विनोद कुमार अग्रवाल (55) निवासी 370-सेक्टर चार-बी, आवास विकास कॉलोनी, बोदला दहतोश, आगरा, उत्तर प्रदेश का रहने वाले थे।

हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या पहुंची चार

वह परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे। शाम को विनोद कुमार जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए गए। वहां पैदल मार्ग पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी यात्रियों ने उन्हें जानकीचट्टी यात्रा अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें उन्हें मृत घोषित कर दिया। कपाट खुलने से लेकर अभी तक यमुनोत्री धाम में हृदय गति से मरने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या चार हो चुकी है। जबकि, दो यात्रियों की मौत अलग कारणों से हुई है।

हार्ट अटैक से टैक्सी टालक की मौत 

इससे पहले दूसरी ओर यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम पहुंचे एक टैक्सी ड्राइवर की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की पहचान सराफत यामीन (48), निवासी बहादराबाद, हरिद्वार के रूप में की है। थानाध्यक्ष केसी भट्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयगति रुकना है।

Related Articles

Back to top button