उत्तराखंडक्राइमशासन

धौलास के बाद अब दून के अवैध कब्रिस्तानों पर बुलडोजर चलने को तैयार, वक्फ बोर्ड ने एमडीडीए से लगाई कार्यवाई की गुहार। 

देहरादून, 26 फरवरी।

देहरादून के अधोईवाला स्थित वक्फ संख्या 08 कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को पत्र भेजकर अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से रुकवाने और नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।


मुख्य कार्यपालक अधिकारी की ओर से 11 फरवरी 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि कब्रिस्तान अधोईवाला के मुतवल्ली श्री गुलफाम शेख ने 6 फरवरी और 10 फरवरी 2026 को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा वक्फ बोर्ड एवं मुतवल्ली की अनुमति के बिना वक्फ संपत्ति पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

वक्फ बोर्ड ने पत्र में स्पष्ट किया है कि वक्फ संपत्तियां धार्मिक और सार्वजनिक महत्व की होती हैं, जिनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में किसी भी प्रकार का अनधिकृत निर्माण न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि संपत्ति की मूल प्रकृति और उद्देश्य को भी प्रभावित करता है।

बोर्ड ने एमडीडीए से अनुरोध किया है कि स्थल का निरीक्षण कर तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की जाए तथा यदि निर्माण अवैध पाया जाए तो उसे तत्काल रुकवाते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, अपर वक्फ सर्वेक्षण आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और संबंधित मुतवल्ली को भी भेजी गई है, ताकि वक्फ संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button