Uncategorized

ऋषिकेश की बेटी का कमाल: मीनाक्षी भाटिया ने UKPSC में गाड़ा झंडा, हासिल की 5वीं रैंक।

ऋषिकेश,उत्तराखंड।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा-2024 के अंतिम परिणाम में तीर्थनगरी ऋषिकेश की रहने वाली मीनाक्षी भाटिया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है। उनको जनरल श्रेणी में पांचवी रैंक मिली है। मीनाक्षी भाटिया का चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ है। मीनाक्षी अपनी इस सफलता को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपनी मां नीलम भाटिया, बहन शिल्पा भाटिया जोशी और बहनोई विनय जोशी को दिया है। यह समाचार जैसे ही क्षेत्र में फैला वैसे ही शहर वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मीनाक्षी के पड़ोसी और तमाम पहचान के लोग उन्हें जहां घर पहुंच कर बधाई देने में लगे है, वहीं सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खास बातचीत में मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि वर्ष 2003 में उनके पिता स्वर्गवासी हो गए। उसके बाद माता ने आजीविका चलाने के लिए टिफिन सर्विस का काम शुरू किया। जब वह मां के साथ टिफिन सर्विस में हाथ बटाने लगी तो घर-घर और ऑफिस ऑफिस जाकर टिफिन डिलीवरी करती थी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की सरकारी पावर को जन सेवा के लिए देखा। वहां से उन्होंने प्रेरणा ली और इस मुकाम को हासिल करने का प्रयास शुरू किया। आज उनकी सफलता से परिवार वाले काफी खुश हैं वह भविष्य में सरकारी पद पर बैठकर हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ अलग करने का मन बना चुकी है। खास बात यह है कि वह 10th और 12th में भी ऋषिकेश में सिटी टॉप कर चुकी है। इस सफलता के लिए उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया से बिल्कुल दूर नहीं और प्रतिदिन उन्होंने 10 घंटे तक पढ़ाई करी।

Related Articles

Back to top button