उत्तराखंडनिर्वाचनराजनीति

देहरादून के नेहरू कॉलोनी में भाजपा विधायक की खलल से हंगामा वीडियो हुआ वायरल।

देहरादून।

उत्तराखंड में आज निकाय चुनाव का मतदान चल रहा है इस दौरान देहरादून नगर निगम के वार्ड 57 नेहरू कॉलोनी  में क्षेत्रीय विधायक के हस्ताक्ष से बवाल खड़ा हो गया , हंगामा तेज होने पर बूथ पर तैनात पुलिस बल ने मोर्चा संभाला …. यँहा आपको बता दें कि रायपुर विधानसभा से  भाजपा विधायक उमेश शर्मा “काऊ” ने  पोलिंग बूथ पर अचानक पहुँच कर  अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने की कौशिक की जिससे  निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने विधायक को बूथ के अन्दर जाने से रोका  और इसे आचारसंहिता का उलंघन बताया जिसपर विधायक व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच जमकर नोकझोक हुई … जिसको शान्त करने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग भी करना पड़ा।  यँहा देखिए हंगामे दार वीडियो।

वंही निर्दलीय प्रत्याशी की माने तो विधायक के द्वारा बूथ के अन्दर जा कर गड़बड़ी करने की कोशिश की जा रही थी जिसका प्रत्याशी व प्रत्याशी समर्थकों के द्वारा विरोध किया गया साथ ही विधायक पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया गया ।

Related Articles

Back to top button