उत्तराखंडविधानसभा

भाजपा विधायक का बड़ा बयान–उत्तराखंड के पूर्व विधायकों का ये हाल है हुजूर, बीड़ी माँग कर पीने को है मजबूर।

देहरादून।

पूर्व विधायकों की पेंशन वृद्धि को विधानसभा की मंज़ूरी मिलने के बाद पूर्व विधायकों की पेंशन 40 हज़ार से बढ़ कर 60 हज़ार हो गयी है जिस पर डीडीहाट से भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफ़ाल का हास्यास्पद बयान सामने आया है

डीडीहाट विधायक का कहना है कि पूर्व विधायकों के कई खर्चो के कारण शायद कई बार आर्थिक तंगी इतनी हो जाती है कि वह बीड़ी भी दूसरों से मांग कर पीते हैँ और जनप्रतिनिधि होने के नाते पेंशन में वृद्धि उनका हक़ है जो उन्हें मिलना ही चाहिए

अब सवाल यह है कि उत्तराखंड का ऐसा कौनसा विधायक है जो इस तरह आर्थिक तंगी से गुज़र रहा है।

सुनिए विधायक बिशन सिंह चुफ़ाल का बयान

Related Articles

Back to top button