उत्तराखंडनिर्वाचनराजनीति

महेन्द्र भट्ट एकबार फिर बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कल होगी आधिकारिक घोषणा- खजनदास चुनाव अधिकारी ।

देहरादून।।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आज प्रदेश कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है …आज सुबह 10 बजे से नामांकन पत्र वितरण का कार्य सुरु हुआ 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय निर्धारित था 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जाँच व नाम वापसी का समय रखा गया था उसी प्रक्रिया के तहत मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल हुआ जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया और महेन्द्र की एकबार फिर से ताजपोशी होना तय होगया है। इस प्रक्रिया की समाप्ति के बाद चुनाव संयोजक खजनदास ने प्रेस वार्ता कर पूरी प्रक्रिया की जानकारी साझा करते हुए क्या कहा सुनिए।

साथ ही खजनदास ने बताया प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र महेन्द्र भट्ट ने नामांकन किया है जबकि राष्ट्रीय परिषद के लिए 8 नामांकन किये गए है इस लिए यह तय है कि इन सभी नामों पर कल मुहर लगना तय है, कल केन्द्रीय चुनाव अधिकारी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की उपस्थित में इन सभी नामों की घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button