उत्तराखंडराजनीति

दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चल रही है सरकार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून, 25 सितंबर। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद और सेवा भावना की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी के विचार आज भी समाज के सभी वर्गों के लिए मार्गदर्शक हैं।

“अंत्योदय” की नीति — यानी समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना — आज केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिकता है। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को मूर्त रूप देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उपाध्याय जी के आदर्शों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण व समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Related Articles

Back to top button