Uncategorized

दोस्त की मेंहदी रस्म में गयी 10वीं की छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, आरोपी बताया जा रहा है भाजपा का नेता।

चम्पावत,उत्तराखंड।

“देवभूमि उत्तराखंड एक बार फिर शर्मसार हुई है। चम्पावत से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि मानवता को भी झकझोर कर रख दिया है। एक मासूम नाबालिग के साथ हुई गैंगरेप की इस जघन्य घटना ने प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। इस मामले पर अब राजनीति भी गरमा गई है।
​मामला चम्पावत का है, जहाँ बीती रात एक 10 वीं क्लॉस में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की अपने दोस्त की मेहन्दी रस्म में गयी थी जँहा पर उसको तीन दरिन्दों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया , पीड़िता के पिता ने जिन तीन युवकों पर आरोप लगाया है उनमें से एक भाजपा का मण्डल उपाध्यक्ष बताया जा रहा है।
जैसे ही यह खबर फैली, पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई, घटना की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और पुलिस से तत्काल कार्यवाई करने की माँग की ।सुनिए कांग्रेस अध्यक्ष का बयान

​ साथ ही गणेश गोदियाल ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा पुलिस राजनीति में न पड़े बल्कि ​कानून-व्यवस्था को कायम रखने का कार्य करे तो वेहतर होगा …अगर पुलिस आरोपी की पार्टी देखकर कार्यवाई करेगा तो यह देवभूमि की महिला शक्ति का अपमान है..मुख्यमंत्री धामी जी यह आपके विधानसभा क्षेत्र का भी मामला है कृपया इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाई करें।

 

Related Articles

Back to top button