Uncategorized

परीक्षा में नकल रोकने पर छात्र के दरोगा पिता की गुंडागर्दी, साथियों संघ कॉलेज पहुँच शिक्षकों को पीटा, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज।

देहरादून।
देहरादून के राजकीय पॉलिटेक्निक पित्थूवाला में शिक्षकों के साथ मारपीट करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है…. यह मारपीट किसी और ने नहीं बल्कि पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले एक छात्रा के अभिभावकों ने की है जो पुलिस विभाग में सब स्पेक्टर के पद पर तैनात हैं… शिक्षकों के साथ हुए इस बर्ताव पर पूरा शिक्षक संघ एकजुट है और फिलहाल पॉलिटेक्निक कॉलेज में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया, जिनकी मांग है कि जिन लोगों ने उनके साथ कॉलेज में घुसकर मारपीट की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए वहीं इस मामले में पुलिस की तरफ से भी एक बयान सामने आया है जिसमें यह बताया गया है कि दोनों पक्षों की तरफ से देहरादून के पटेल नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और जांच की जा रही है।

मामला 4 जून की दोपहर से शुरू हुआ जब पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले दो छात्र अपनी परीक्षा दे रहे थे इस दौरान दोनों एक दूसरे की कॉपी में नकल कर रहे थे और यह घटना क्लासरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी इसके बाद परीक्षा नियंत्रक समिति ने तत्काल एक्शन लेते हुए क्लासरूम में जाकर छात्रों को नीचे लाया गया और उन्हें समझाया भी गया कॉलेज स्टाफ की माने तो जब वह छात्र को नीचे लेकर आए तो उन्होंने एक माफी नामा लिखने के लिए छात्र को कहा जिस पर उसने कॉलेज स्टाफ को बताया कि उसके अभिभावक पुलिस में है तो उसके साथ ऐसा ना किया जाए साथ ही उसने यह भी कहा कि उसका पूरा करियर बर्बाद हो जाएगा।

इसके बाद समिति ने छात्र को परीक्षा में दोबारा बैठने की अनुमति दे दी और पूरी परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र अपने घर लौट गया इसके बाद अगले दिन 5 जून को जब पॉलिटेक्निक में पूरा स्टाफ इंट्रेन्स एग्जाम की तैयारी में जुटा हुआ था तब पॉलिटेक्निक में नकल करने वाले छात्र के माता-पिता, मां, मौसी और एक अन्य व्यक्ति (जेई) पॉलिटेक्निक पहुंचे और पॉलिटेक्निक में बने कंट्रोल रूम में घुसकर उन्होंने वहां बैठे स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी और जिसके जो हाथ में आया उन्होंने उसी से स्टाफ पर हमला कर दिया इस दौरान शोर सुनकर दूसरे कमरों से टीचर कंट्रोल रूम पहुंचे जिनके साथ भी मारपीट और धक्का मुक्की की गई पॉलिटेक्निक के टीचरों का आरोप है कि जो चार लोग मारपीट करने पॉलिटेक्निक पहुंचे थे उनमें से पुरुष और महिलाएं थी जो सभी के साथ मारपीट और गाली गलौज कर रहे थे और यह खेल करीब दो घंटे तक चलता रहा इसके बाद स्टाफ ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद आईएसबीटी चौकी से दो पुलिस कर्मी पॉलिटेक्निक पहुंचे और मामला शांत करने की कोशिश की।

आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी पॉलिटेक्निक में घुसकर मारपीट करने वाले महिला और पुरुष लगातार गाली गलौज करते रहे और पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुके बताया जा रहा है कि जो छात्र नकल कर रहा था उसके पिता मामा दोनों पुलिस विभाग में है और एक अन्य व्यक्ति जो इन लोगों के साथ पहुंचा था वह जेई है फिलहाल इस मामले से नाराज पॉलिटेक्निक के स्टाफ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है उनका कहना है कि वह अब काली पट्टी बांधकर ही काम करेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे और यह प्रदर्शन उनका तब तक चलता रहेगा जब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

बड़ी बात यह है कि इस मामले में छात्र के जिन अभिभावकों ने टीचरों के साथ मारपीट की है उनमें से छात्र के पिता और मामा दोनों पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं और पिता महेश कंडवाल जो हाल ही में उत्तराखंड पुलिस के लिए लखनऊ में आयोजित हुई मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में मेडल जीत कर आए हैं और मेडल जीतने के कुछ दिन बाद ही उन्होंने शिक्षकों के साथ कथित मारपीट की है।

वहीं इस मामले में सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि घटना के संबंध में दोनों पक्षों की तरफ से तेरी दी गई थी जिसमें एक पक्ष ने टीचरों पर आरोप लगाया है कि उनके बेटे के साथ परीक्षा के दौरान मारपीट की गई है जबकि टीचरों ने भी आरोप लगाया है कि उनके साथ छात्र के अभिभावकों ने मारपीट की है और दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button