उत्तराखंडराजनीति

बड़ी खबर- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने किया निष्काषित , किशोर ने बदला पाला भाजपा में हुए शामिल।

देहरादून

उत्त्तराखण्ड में 14 फरवरी को मतदान होना है जिसके लिए सभी प्रत्याशियों को कल यानी 28 जनवरी तक नामांकन करना है , चुनाव में सत्ताधारी पार्टी भाजपा एकबार फिर से सत्ता वापसी के लिए पुरजोर कोशिश में लगी है , वंही कांग्रेस सत्ता परिवर्तन की राह देख रही है ऐसे में नामांकन के लिए सिर्फ आज और कल दो दिन का वक्त बचा है लेकिन अभी भी दोनों पार्टियां जोड़ तोड़ करने में जुटी हुई है , यही बजह है कि कल शाम को कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी करने से पहले नरेन्द्र नगर से पूर्व विधायक रहे भाजपा नेता ओमगोपाल रावत को शामिल कर अपना प्रत्याशी बनाया वही आज उसकी भरपाई करने के लिए भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को शामिल कर मुहतोड़ जाबब दिया है , माना ये जा रहा है कि आज भाजपा की अन्तिम सूची आनेवाली है जिसमे किशोर उपाध्याय को टिहरी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जाएगा यही बजह है कि आज सुबह सुबह किशोर उपाध्याय को भाजपा में शामिल किया गया है।

यँहा आप को बता दे पिछले 15 दिनों से किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं थी , जिसके चलते कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने किशोर को पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाया था। वंही आज फिर से उनके भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट के चलते कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने किशोर उपाध्याय पर कार्यवाई करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निलम्बित कर दिया है किशोर उपाध्याय वनाधिकार कानून की माँग भी करते रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button