उत्तराखंडराजनीति

भाजपा ने उत्तराखंड में  बनाये 5 नये संगठनात्मक जिले केन्द्रीय नरेतत्व ने दी अनुमति।

देहरादून।

उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने और नई टीम के गठन के बाद प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के साथ बैठक की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में की गई इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा संगठन ने प्रदेश में संगठन के लिहाज से 5 नए जिले बनाए जाने पर सहमति दे दी है जिसके तहत ऋषिकेष,रुड़की, कोटद्वार, काशीपुर,रानीखेत 5 नए जिले बनाए जाने पर चर्चा करने के साथ ही उनमें आने वाले विधानसभा को भी तय कर दिया गया है। साथ ही कहा कि सभी मोर्चों की टीम भी 15 सितंबर तक गठित कर दे दी जाएगी इसके अलावा प्रदेश के तमाम जगहों पर प्रवास का कार्यक्रम भी रखा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button