उत्तराखंडनिर्वाचनराजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने आज प्रचार प्रसार थमने से पहले राजधानी देहरादून में किया अन्तिम रोड शो , जनता से की कमल खिलाने की अपील। 

देहरादून।।

निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार आज शाम 5 बजे थम गया है उससे पहले आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के कई जिलों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा व रोड शो करके जनता से समर्थन  की अपील की वंही सबसे अन्तिम रोड शो देहरादून शहर में मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के समर्थन में  किया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जगह-जगह सीएम धामी का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। जिस सड़क से भी रोड-शो गुजरा वहां लोग सीएम धामी के नारे लगाते नजर आए। भाजपा महानगर कार्यालय से शुरू हुआ सीएम धामी का रोड-शो परेड ग्राउंड, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए राजा रोड होते हुए गाँधी रोड पर सम्पन्न हुआ।

वंही मुख्यमंत्री  धामी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार देहरादून के समग्र विकास के लिए संकल्पित रही है। शहर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कई कार्य करवाए गए हैं। ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद देहरादून में यातायात के दबाव को कम करने के लिए रिंग रोड समेत कई कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने देहरादून के विकास के लिए आगामी 23 जनवरी को भाजपा को वोट देने की अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज, गणेश जोशी, विधायक  खजान दास, विधायक विनोद चमोली ,विधायक बृजभूषण गैरोला ,पूर्व मेयर  सुनील उनियाल गामा समेत वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button