उत्तराखंडशासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कोविड टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण।

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अचानक सचिवालय स्थित कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पहुंचे जहां पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया साथी टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों का उत्साह वर्धन करते हुए टीकाकरण करा रहे व्यक्तियों से भी हाल-चाल जाना।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व शासन के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे ।

हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे उसी समय अचानक उन्होंने सचिवालय में चल रहे टीकाकरण बूथ पर जाने की इच्छा जताई और वहां जाकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया साथ ही सभी प्रदेश वासियों को बस्तर डोज लगवाने के लिए एक सन्देश देने की कौशिक की।

 

Related Articles

Back to top button