उत्तराखंड

भर्ती घोटाले और बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सातवें दिन भी कांग्रेस का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग

कांग्रेस ने बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज और भर्ती परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सख्त रुख अख्तियार किया हुआ है. आज आंदोलन के सातवें दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सचिवालय कूच किया और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च न्यायालय के जज के नेतृत्व में सीबीआई जांच कराने की मांग की.उत्तराखंड कांग्रेस के विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों और अनुषांगिक संगठनों ने करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए सचिवालय घेराव करने के लिए कूच किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई.

Related Articles

Back to top button