कांग्रेस में ‘अपनों’ की दगाबाजी का सच जानकर फफक पड़े गणेश गोदियाल ने तोड़ी चुप्पी।

देहरादून।
राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप आम बात है, लेकिन जब अपनी ही पार्टी के लोग एक गहरी साजिश का हिस्सा बन जाएं, तो शब्द कम पड़ जाते हैं। उत्तराखंड कांग्रेस में मचे इस ताजा बवाल ने सबको सन्न कर दिया है। समाज सेविका भावना पांडे से राहुल गांधी का फर्जी पीआरओ बनकर हुई ठगी के तार अब कांग्रेस के ही कुछ बड़े नेताओं से जुड़ते दिख रहे हैं। और जब यह कड़वा सच प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सामने आया, तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाए।
मामला बेहद संगीन है। आरोप है कि राहुल गांधी का फर्जी पीआरओ बनकर भावना पांडे को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने का झांसा दिया गया और मोटी रकम ऐंठी गई। जांच की आंच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, इसमें कांग्रेस के ही कुछ ‘भीतरघातियों’ के शामिल होने की भनक मिली।
गोदियाल, जो दिन-रात पार्टी को मजबूती देने में जुटे थे, उन्हें जब पता चला कि उनके ही साथी उनकी कुर्सी का सौदा करने वाली साजिश में शामिल थे, तो उनका दिल भर आया और पत्रकारों से बातचीत करते हुए भावुक होते हुए कहा कि जब हम यह पता चला तबसे मैं सो नही पाया हूँ।




