Uncategorized
ज्योति रौतेला बनी प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष
![](https://khabarnation.in/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220126-WA0364-780x422.jpg)
देहरादून
– ज्योति रौतेला की मिली प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी,
कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए ज्योति रौतेला को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ट और आशा मनोरमा शर्मा डोबरियाल को सीनियर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र भी जारी कर दी है।
दरअसल प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सरिता आर्य ने बीते दिन कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थी जिसके बाद से ही उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के पद खाली चल रहे थे जिसके बाद बुधवार की देर शाम कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए 5 महिलाओं को पदाधिकारी बनाया है।
![](http://khabarnation.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-09-at-12.14.51-PM-801x1024.jpeg)