उत्तराखंड

कोटद्वार रेलवे स्टेशन का होगा सौंदर्यीकरण, ऋतु खंडूड़ी ने की अनिल लाहोटी से मुलाकात

नई दिल्ली में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस की समस्या, कोटद्वार-नजीबाबाद-देहरादून पैसेंजर रेल का संचालन करने और कोटद्वार रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे से जुड़े विषयों पर चर्चा की.मुलाकात के दौरान ऋतु खंडूड़ी ने केंद्रीय रेल बोर्ड अध्यक्ष अनिल लोहाटी को सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस (रेल संख्या 12037/12038) से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया. खंडूड़ी ने कहा क्षेत्रवासी काफी समय से ट्रेन के प्रस्थान-आगमन के समय में परिवर्तन चाह रहे हैं. ट्रेन संख्या 12037 जिसका समय कोटद्वार से 15:55 बजे चलकर 22:20 बजे दिल्ली पहुंचती है, जिस कारण रात्रि में पहुंचने पर यात्रियों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ता है.

Related Articles

Back to top button